फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   39 thousand robbed from two petrol pump salesmen

पेट्रोल पंप के दो सेल्समैन से 39 हजार लूटे

Tue, 19 Jul 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Tue, 19 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
 39 thousand robbed from two petrol pump salesmen
लूट
रौनापार थाना क्षेत्र के हरैया (अजुआ) स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने सोमवार की अपराह्न लगभग दो बजे बाइक सवार बदमाशों ने 38944 रुपये तमंचे के बल पर लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और बदमाशों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


बताते चलें कि मड़या मुहल्ला निवासी सौरभ राय का रौनापार थाना क्षेत्र के हरैया (अजुआ) में उत्कर्ष किसान सेवा केंद्र के नाम से पेट्रोल पंप है। सोमवार को पेट्रोल पंप के सभी कर्मचारी अपने कार्य में मशगूल थे। तभी अपराह्न लगभग दो बजे एक बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे।
विज्ञापन


एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा दो बदमाश बाइक से उतरे और उन्होंने सेल्समैन राजेंद्र पाठक और श्याम बहादुर राय को तमंचा सटाया और उनके पास पड़े कैश को लेकर फरार हो गए। लूट की घटना में बदमाशों को राजेंद्र पाठक के पास से 23497 और श्याम बहादुर राय के पास से 15447 रुपये हाथ लगे। लूट को अंजाम देने के बाद बदमाश गोसाई की बाजार की तरफ फरार हो गए। शोर मचाने पर काफी संख्या में लोग जुट गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप के मालिक सौरभ राय ने जीयनपुर कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ रौनापार परमानंद, नगर कोतवाल जीयनपुर, एसओ बिलरियागंज और एसओजी की टीम बदमाशों की तलाश में जुट गई। सीओ बूढनपुर अनिल कुमार ने बताया कि जल्द ही लूट का खुलासा कर दिया जाएगा। इसके लिए जीयनपुर, बिलरियागंज, रौनापार और एसओजी की टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed