फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कहीं ब्लैकमेलिंग की वजह से तो नहीं हुई हत्या

कहीं ब्लैकमेलिंग की वजह से तो नहीं हुई हत्या

Sat, 13 Apr 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
कहीं ब्लैकमेलिंग की वजह से तो नहीं हुई हत्या
आजमगढ़। फूलपुर के हैबतपुर गांव में नौ अप्रैल को हुई बीफार्मा के छात्र बृजेश यादव की हत्या की गुत्थी में नया मोड़ आ गया है। पुलिस के मुताबिक बृजेश और उसकी प्रेमिका के बीच तीसरे युवक के आ जाने से दोनों में तकरार चल रही थी। वह बृजेश की बजाय अपने दूसरे प्रेमी से संबंध रखना चाह रही थी। जबकि बृजेश को यह बात नागवार थी। इसलिए वह अपने और प्रेमिका के साथ ली गई अश्लील तस्वीर के जरिये उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी का रिकार्ड खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही गुत्थी सुलझाकर खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली के हैबतपुर गांव निवासी बृजेश यादव बीफार्मा का छात्र था। उसका बगल वाले गांव की रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी गांव वालों को भी थी। नौ अप्रैल की रात को बृजेश अपने घर से निकला। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। दूसरे दिन दस अप्रैल को उसकी लाश घर से थोड़े दूर कलवरिया गांव के सिवान में पोखरे के पास अधजली अवस्था में पड़ी मिली। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे। देखने से लग रहा था कि गोली मारी गई हो। उसके चेहरा व शरीर के कुछ हिस्से को जला दिया गया था, ताकि उसकी पहचान न हो सके। बृजेश के पिता ने बृजेश की प्रेमिका के पिता और दोनों भाईयों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अब तक हुई पुलिस की जांच में पता चला कि बृजेश की प्रेमिका का दूसरे युवक से प्रेम संबंध है। इसलिए प्रेमिका बृजेश से छुटकारा पाना चाहती थी। जबकि बृजेश उसे छोड़ने को तैयार नहीं था। वह अपने और प्रेमिका के साथ लिए गए अंतरंग तस्वीर और वीडियो के जरिये उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस को आशंका है कि प्रेमिका व उसके दूसरे प्रेमी ने मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। छानबीन के दौरान पुलिस को यह क्लू मिला है। पुलिस दोनों के फोन नंबर व अन्य रिकार्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन

लोहे की रॉड से सिर पर किए गए थे चार वार
बृजेश यादव की पीएम रिपोर्ट आने पर खुलासा हुआ कि उसकी हत्या गोली मारकर नहीं की गई थी बल्कि उसके सिर पर लोहे के नोकिले रॉड से सिर पर चार वार कर उसकी हत्या की गई थी। हत्यारोपी ने लोहे की सरिया उसके सिर में घुसा दिया था। जिसकी वजह से लग रहा था कि गोली मारी गई है, लेकिन पीएम रिपोर्ट आने से घटना का पूरा सच सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहन छानबीन के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसमें ब्लैकमेलिंग की बात सामने आ रही है। जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद है। - त्रिवेणी सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed