फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नगदी सहित दो लाख की चोरी

नगदी सहित दो लाख की चोरी

Tue, 18 Sep 2018 11:54 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
नगदी सहित दो लाख की चोरी
सरायमीर। नगर पंचायत सरायमीर के ठठेरी बाजार निवासी साकेत मौर्य के घर में सोमवार की रात सीढ़ी के रास्ते भीतर घुसे चोर पांच हजार रुपये नगदी सहित करीब दो लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके से एक लोहे की राड बरामद की है। उसके जरिए चोरों की तलाश में जुटी हुई है। साकेत मौर्य के मुताबिक वह सोमवार की रात परिवार के साथ निचले तल पर सोया हुआ था। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर सीढ़ी के रास्ते मकान के भीतर घुसे और अटैची, बक्से का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये, मांग टीका, नथिया, सोने का चेन, दो अंगूठी, पांच सिलेंडर आदि करीब दो लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। मंगलवार की सुबह साकेत मौर्य जब छत पर गया तो दरवाजा खुला देख दंग रह गया। भीतर कमरों में जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़े थे, तब जाकर उसे चोरी होने की जानकारी मिली। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मौके से चोरों का एक लोहे का राड मिली है। उसके जरिए उनकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed