फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ट्रक से कुचलकर मां-बेटा की मौत

ट्रक से कुचलकर मां-बेटा की मौत

Wed, 10 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर मां-बेटा की मौत
बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर बाइपास पर मंगलवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर बाइक सवार मां-बेटा की मौत हो गई। दोनों अस्पताल में भर्ती किसी रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों की शिनाख्त कर घर सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृत महिला लालमती देवी (50) पत्नी रामचेत और उसका बेटा बृजेश कुमार (20) का नाम शामिल है। यह दीदारगंज थाना क्षेत्र के जाफरपुर दाऊदपुर गांव के निवासी थे। रामचेत का कोई रिश्तेदार बीमार होकर शहर के एक अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार की सुबह लालमती अपने बेटे बृजेश की बाइक पर बैठकर बीमार रिश्तेदार को देखने अस्पताल जा रही थी। बाइक चलाते समय बृजेश हेलमेट लगाया हुआ था। जैसे ही उसकी बाइक करतालपुर बाइपास पर पहुंचा कि पीछे से आए अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इसमें मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग जब तक उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लालमती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बृजेश के जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान कर पुलिस घर सूचना भिजवाई। इन दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed