फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एलवल चौकी प्रभारी और दो सिपाही निलंबित

एलवल चौकी प्रभारी और दो सिपाही निलंबित

Thu, 12 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
एलवल चौकी प्रभारी और दो सिपाही निलंबित
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के डीएवी बंधे के बाद बुधवार को दिन में 11 बजे राइस मिल के मुनीम से हुई पांच लाख रुपये की लूट के मामले में गुरुवार को एसपी अजय कुमार साहनी ने शहर के एलवल चौकी प्रभारी बागबहादुर सिंह और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। जबकि लापरवाही बरतने वाले कई निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को एक थाने से दूसरे थाने पर तैनात कर दिया। एसपी के इस कार्रवाई से मातहतों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

जिनके थाने बदले गए हैं। उसमें प्रभारी निरीक्षक सिधारी सरिता सिंह को हटाकर कंधरापुर थाने का प्रभारी नियुक्त कर दिया। जबकि इनके स्थान पर पीआरओ रहे नागेश उपाध्याय को सिधारी थाने का नया प्रभारी बना दिया। इसी तरह कंधरापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार को मेहनाजपुर थाने का प्रभारी नियुक्त कर दिया। जबकि मेहनाजपुर थानाध्यक्ष रहते कृष्णमोहन सिंह को तरवां थाने का चार्ज सौंपा। जबकि तरवां थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव को पवई थाने का प्रभारी बना दिया। इसी तरह से प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय गिरीश चंद्र सेठ को हटाकर अपना वाचक बना दिया। जबकि शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी रहे राजकुमार सिंह को रानी की सराय थाने का प्रभारी बनाया गया। इसीक्रम में एसओ जहानागंज रुपेश ंसिंह को हटाकर देवगांव कोतवाली का प्रभारी नियुक्त किया गया। जबकि देवगांव प्रभारी रहे कुमुद शेखर सिंह को जहानागंज थाने का चार्ज सौंप दिया। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक घनश्याम यादव को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बना दिया। इसीक्रम में एसपी दफ्तर में वाचक रहे उपनिरीक्षक सुरेंद्र वर्मा को एसपी नेे अपना पीआरओ बना दिया। दरोगा राकेश कुमार को पवई थाने से हटाकर मेहनाजपुर तैनात कर दिया। जबकि बरदह थाने पर तैनात दरोगा विनोद सोनकर को तरवां थाने पर भेज दिया। एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि शहर में हुई पांच लाख रुपये की लूट के मामले में लापरवाही बरतने वाले एलवल चौकी प्रभारी बागबहादुर सिंह के अलावा दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। इसी आरोप में कई थानाध्यक्षों को इधर से उधर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed