{"_id":"59dbc7724f1c1bf3538b69c5","slug":"31507575666-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक बेचने आए दो चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक बेचने आए दो चोर गिरफ्तार
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज । देवगांव कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात लालगंज गोला बाजार मुहल्ले से चोरी की बाइक बेचने आए दो चोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने वह मास्टर चाबी भी बरामद किया। जिससे अन्य बाइकों के भी ताला खुल जाते हैं। सोमवार को पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार के मुताबिक गिरफ्तार चोरों में विपिन यादव और मोनू यादव हैं। यह दोनों बरदह थाना क्षेत्र के शंकरपुर कनौना गांव के निवासी हैं। एसपी सिटी ने बताया कि चौकी प्रभारी लालगंज राजकुमार सिंह को रविवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली तो वे गोला बाजार लालगंज मुहल्ले में खड़े इन दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से बरामद हुई बाइक चोरी की है। जिसें इन दोनों ने लालगंज बाजार में आयोजित मेले से चुराए थे। उक्त बाइक का नंबर प्लेट बदलकर उसे बेचने के लिए बाजार में आए हुए थे। तलाशी लेने पर इनके पास से एक मास्टर चाबी बरामद हुई है। जिससे अन्य बाइकों का लॉक आसानी से खुल जाता है। पुलिस इन दोनों चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया। इनकी निशानदेही पर गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों के नाम और पते की जानकारी हुई है। जिनकी तलाश की जा रही है।