फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ट्रक का ढाला ऊपर गिरने से बालिका की मौत

ट्रक का ढाला ऊपर गिरने से बालिका की मौत

Fri, 07 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
ट्रक का ढाला ऊपर गिरने से बालिका की मौत
ठेकमा/लालगंज। बरदह थाना क्षेत्र के दुलारगंज बाजार में गुरुवार की सुबह सड़क पार कर रही बालिका पर ट्रक का ढाला गिर जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बालिका की लाश सड़क पर रखकर लालगंज-भीरा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। लोग मुआवजा और क्षतिग्रस्त सड़क के तत्काल मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार लालगंज कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। और आश्वासन देकर दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र के अवदह गांव निवासी संजय यादव की पुत्री खुशबू (8) गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती थी। उसी स्कूल में उसका बड़ा भाई अंकुर भी पढ़ता है। गुरुवार की सुबह आठ बजे खुशबू अपने भाई अंकुर के साथ स्कूल जा रही थी। दुलारगंज बाजार में सड़क के बीच गड्ढा होने से जलभराव है। इसी जगह के बगल में एक सीमेंट शीट लदा ट्रक खड़ा था। सीमेंट शीट बाजार में एक दूकानदार के यहां उतारना था। सामान उतारने के लिए मजदूर ट्रक का ढाला खोल रहे थे। जबकि पानी से बचने के लिए भाई बहन ट्रक के पीछे से गुजर रहे थे। इस दौरान अंकुर तो निकल गया लेकिन जैसे ही खुशबू गुजरी की ढाला उसके ऊपर गिर गया। सिर पर ट्रक का वजनी ढाला गिरने से बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मजदूर और दूकानदार फरार हो गया। थोड़े ही देर में वहां भीड़ जुट गई। खुशबू की मौत से नाराज लोग मुआवजे और सड़क के मरम्मत की मांग करते हुए लालगंज-भीरा प्रमुख मार्ग जाम कर दिया। सड़क जाम होने की सूचना पर नायब तहसीलदार लालगंज प्रियंका सिंह, सीओ लालगंज योगेंद्र कुमार, एसओ बरदह, गंभीरपुर, देवगांव और मेहनाजपुर थाने की फोर्स लेकर मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार ने आश्वासन देकर सुबह आठ बजे से लगा जाम करीब दो घंटे बाद समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed