फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रिश्वत लेकर 76 धनाड्यों को दी गई जमीन

रिश्वत लेकर 76 धनाड्यों को दी गई जमीन

Thu, 24 May 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेकर 76 धनाड्यों को दी गई जमीन
आजमगढ़। दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष लालजी सिंह ने मंगलवार को राजस्व परिषद लखनऊ को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर शिकायत की है कि एसडीएम लालगंज स्थानांतरण होने के बाद सुविधा शुल्क लेकर क्षेत्र के 76 धनाड्यों को ग्राम सभा की कीमती जमीन उनके नाम कर दी है।
विज्ञापन

एडवोकेट लालजी सिंह द्वारा भेजे गए पत्र के मुताबिक 10 मई 2018 को एसडीएम का स्थानांतरण हुआ। 19 मई को उन्हें दूसरे जिले के लिए मुक्त कर दिया गया। इसी बीच इन्होंने करीब 76 मामलों को गांव सभा के किसी भी खाते से खारिज करके आबादी के रूप में कर दिया गया। जो प्रदेश सरकार और कोर्ट के आदेश की भी अवहेलना है। लालगंज तहसील क्षेत्र के खुम्भादेवरी गांव में गाटा संख्या 272 एवं 275 की भूमि कब्जेदारों से न खाली कराकर कब्जेदारों के हक में कर दिया गया। जबकि न्यायालय ने इस जमीन को खाली कराने का आदेश दिया है। इसी प्रकार अवदह खास, रेतवां चंद्रभानपुर गांव में अपात्रों के पक्ष में आबादी दर्ज कर दी गई है। जिससे गांव में तनाव बना हुआ है। लालजी सिंह के मुताबिक इस मामले में डीएम को भी सूचित किया गया, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। तहसील प्रशासन द्वारा किए गए इस तरह के फर्जीवाड़े में तहसील के कई राजस्व कर्मचारियों की भी भूमिका संदिग्ध है। इस मामले मेें एक पेशकार और प्रभारी कानूनगो की भूमिका अहम है। पेशकार का स्थानांतरण फरवरी 2018 में ही हो गया था। बावजूद इसके वह अभी भी अपने पद पर जमा हुआ है। उसी के जरिए यह पूरा खेल खेला गया है।
विज्ञापन

00000
एसडीएम ने किस प्रकार से और किन परिस्थितियों में इस प्रकार का कृत्य किया है। इसकी जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - शिवाकांत द्विवेदी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed