{"_id":"5ac51c904f1c1bc8618b5732","slug":"21522867344-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगलगी में जल कर खाक हुई गहस्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगलगी में जल कर खाक हुई गहस्थी
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला/बिंद्राबाजार। जिले के अहरौला और गंभीरपुर थाना क्षेत्रों में मंगलवार की रात हुई आग लगने से दो परिवारों की पूरी गृहस्थी ही जल कर खाक हो गई। इन घटनाओं में जहां एक मवेशी की जल कर मौत हो गई तो वहीं खाने-पीने का सामान भी जल गया।
अहरौला थाना क्षेत्र के अलौवा गांव निवासी मो. इलियास के रिहायसी मड़ई में देर रात अज्ञात कारणों से आग लगी। इस घटना में उसका सबकुछ जल कर खाक हो गया। उसकी एक भैंस भी आग लगने की घटना में जल मरी। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। महाप्रधान हरिकेश यादव और ग्राम प्रधान अंगद यादव ने पीड़ित परिवार को अनाज व पकड़ा उपलब्ध कराया है। इसी क्रम में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमों गांव के बनवासी बस्ती में मंगलवार की देर रात आग लगी। इस घटना में स्थानीय निवासी लालमन पुत्र जगदीश की पूरी गृहस्थी जल गई। घटना के समय लालमन की पत्नी सरेमा अपनी दो बच्चों को लेकर अंदर सो रही थी। किसी तरह तीनों की जान बची। घटना के बाबत उसने गांव के ही प्रकाश पुत्र अवधू पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर भी दी है।