फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   फरार आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

फरार आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

Tue, 23 Oct 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
फरार आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद
आजमगढ़। सिधारी थाने की पुलिस 18 अक्तूबर की रात आठ बजे अपने साथी युवक को गोली मारने वाले फरार आरोपी अनिल यादव को मंगलवार की सुबह मोहम्मदपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसका चालान कर दिया। एसपी सिटी कमलेश बहादुर के मुताबिक मोहम्मदपुर गांव में 18 अक्तूबर को मंदिर पर भंडारे का आयोजन था। इस दौरान अनिल और उसका दोस्त सुनील यादव दोनों मौजूद थे। इनके पास मौजूद अवैध तमंचा था। जिससे फायरिंग के लिए हुई छीनाझपटी में गोली चल गई और गोली सुनील के पेट में लगने से घायल हो गया। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। घटना के संबंध में अभी तक थाने में रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी है, न ही तहरीर मिली है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर उसे मोहम्मदपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed