फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   महिलाओं के खाते से निकाले रुपये

महिलाओं के खाते से निकाले रुपये

Tue, 26 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं के खाते से निकाले रुपये
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव की रहने वाली एक दर्जन महिला मनरेगा मजदूरों के खाते से फर्जी आधार कार्ड के जरिए हजारों रुपये निकालने का मामला सामने आया है। रविवार को इसकी जानकारी होने पर पीड़ितों ने सोमवार को थाने और बैंक के शाखा प्रबंधक को शिकायती पत्र सौंपी। वहीं बैंक अधिकारी का दावा है कि ये फर्जीवाड़ा बैंक से नहीं हुआ है। पुलिस और बैंक के अधिकारी अपने-अपने स्तर से मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं में फरीदपुर गांव निवासी किसमती देवी पत्नी रामबुज के खाते से नौ जून को दस हजार, 13 जून को दस हजार, बदामी देवी पत्नी अंशदान के खाते से दो जून को दस हजार, कलावती पत्नी सुरेश राम के खाते से 30 हजार, गुजराती पत्नी लालबिहारी के खाते से 20 हजार, चंद्रवती पत्नी चंद्रभान के खाते से 15 सौ रुपये, सुनील के खाते से तीन हजार, रीता पत्नी सुरेंद्र के खाते से चार हजार निकाले गए हैं। इसी प्रकार गांव के करीब 12 से अधिक लोगों के खाते से हजारों रुपये निकाले गए हैं। खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी होने पर सोमवार को ग्रामीण थाने पहुंचकर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी। पुलिस के कहने पर यूबीआई चांदपट्टी के शाखा प्रबंधक से भी मिलकर शिकायत किया। जांच के दौरान शाखा प्रबंधक ने बताया कि यह रुपये आधार कार्ड के जरिए निकाला गया है। हालांकि यह फर्जीवाड़ा हमारे यहां के बैंक से नहीं हुआ है। खाता का डिटेल निकालने पर ही पता चलेगा कि रुपये कहां से निकाले गए हैं। खातों का डिटेल खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed