{"_id":"5ae216fc4f1c1b3c0a8b6a85","slug":"201524766460-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक और उसके पिता को बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल आए युवक और उसके पिता को बनाया बंधक
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के खोजौली गांव में स्थित अपनी ससुराल आए युवक और उसके पिता को बुधवार की दोपहर ससुराल के लोगों ने बंधक बना लिया। साथ ही पंचायत में तय 50 हजार की रकम मांगने लगे। घटना की सूचना मिलने पर रात करीब 11 बजे रौनापार थाने की पुुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष से चार लोगों को हिरासत में ले लिया। गुरुवार को चारों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
रौनापार थाना क्षेत्र के खोजौली गांव निवासी आरतमुनि गुप्ता की बेटी इसरावती की शादी वर्ष 2014 में गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाने के पिड़हनी गांव निवासी नीरज गुप्ता पुत्र रामयत गुप्ता के साथ हुई है। शादी के बाद नीरज और उसकी पत्नी इसरावती के बीच अक्सर विवाद होते रहता है। इस संबंध में दोनों पक्षों में कई बार पंचायत आयोजित हो चुकी है। बुधवार की दोपहर करीब बारह बजे नीरज अपने पिता के साथ ससुराल पहुंचा। वहां लोगों ने बंधक बना लिया और पंचायत में तय हुए 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। ससुरालवालों ने चेतावनी दी कि जब तक रुपये नहीं मिलेंगे, यहां से कोई नहीं जाएगा। शाम के किसी तरह से नीरज ने डायल 100 पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी होने पर रौनापार थाने की पुलिस रात करीब 11 बजे मौके पर पहुंची और नीरज उसके पिता रामयत के अलावा ससुर आरतमुनि और साले सुबोध को हिरासत में लेकर थाने चली गई। गुरुवार की सुबह इन चारों का शांति भंग में चालान कर दिया गया।