फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   प्रसूता ने एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म

प्रसूता ने एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म

Mon, 25 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रसूता ने एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म
अतरौलिया। सरकार भले ही लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का दावा करे लेकिन उसके अधिकारी और कर्मचारी उसकी मंशा पर पानी फेरने में जुटे हुए हैं। शनिवार की देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौलिया में भी एक ऐसा ही मामला देखने में आया। जहां एक प्रसूता ने एंबुलेंस में ही बच्चे का जन्म दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अतरौलिया निवासी सुल्तान अहमद की 34 वर्षीय पत्नी यासमीन को शनिवार की देर रात प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे तत्काल सीएचसी अतरौलिया ले गए। जहां मौजूद स्टाफ नर्स कमलावती ने वहा सुविधाएं मौजूद न होने और मरीज की स्थिति गंभीर होने का हवाला देते हुए उसे जिले पर ले जाने को कहा। रात होने क े कारण परिजन उसे भर्ती करने के लिए बार-बार विनती करते रहे फिर भी वह अपनी बात पर अड़ी रही। लगभग एक घंटे तक परिजनों ने स्टाफ नर्स की मिन्नत की लेकिन जब वह नहीं मानी तो लोग उसे लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए। लेकिन कुछ दूर जाने पर अतरौलिया क्षेत्र के बांसगांव में ही महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर रानीपुर सीएचसी पहुंचे और भर्ती कराया। स्टाफ नर्स के गैर जिम्मेदाराना रवैए से परिजनों में रोष व्याप्त है। सुल्तान अहमद ने बताया कि स्टाफ नर्स द्वारा पत्नी के गंभीर होने की बात कही थी तो अपने आप ही नॉर्मल डिलीवरी कैसे हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed