फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   युवक से रुपये, चेन और बाइक की लूट

युवक से रुपये, चेन और बाइक की लूट

Fri, 07 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
युवक से रुपये, चेन और बाइक की लूट
अहरौला। थाना क्षेत्र के युधिष्ठिर पट्टी गांव में स्थित स्कूल के पास बुधवार की रात करीब दस बजे बोलेरो सवार बदमाश युवक को घायल कर उसके पास से नगदी, चेन और बाइक लूट ले गए। घटना के संबंध में पीड़ित ने रात को ही थाने में तहरीर दी। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। गुरुवार की शाम तक पुलिस इस मामले में किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के बाकरकोल गांव निवासी राघवेंद्र सिंह पुत्र घनश्याम ने बताया कि वह बुधवार की शाम अपनी अपाचे बाइक से कहीं गया हुआ था। वहां से लौटने में रात को दस बज गया। राघवेंद्र बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह अहरौला थाना क्षेत्र के युधिष्ठिर पट्टी गांव में स्थित स्कूल के पास पहुंचा कि पीछे से एक बोलेरो गाड़ी आई और राघवेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी। बोलेरो की टक्कर से असंतुलित होकर राघवेंद्र बाइक लेकर गिर गया। इसके बाद बोलेरो में सवार करीब चार से पांच की संख्या में लोग बोलेरो से नीचे उतरे और घायल राघवेंद्र को तमंचा सटा दिया। इस दौरान दो बदमाशों ने उसे लात, घूसों से पीटा और जेब में रखा 26 सौ रुपये और गले से चेन और बाइक लेकर चले गए। बदमाशों के जाने के बाद राघवेंद्र किसी तरह से घर पहुंचा और आपबीती बताई। रात को ही परिवार के लोग थाने पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। सीओ बूढनपुर सुधाकर सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में मामला संदिग्ध लग रहा। तहरीर मिल चुकी है लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस घटना के सच का पता लगाने के प्रयास में जुटी हुई है। जो भी सामने आएगा। उसके तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed