{"_id":"595e83594f1c1baf458b46a6","slug":"201499366233-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूकान का ताला तोड़कर 1.50 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूकान का ताला तोड़कर 1.50 लाख की चोरी
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के माहुल बाजार में स्थित एक मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर बुधवार की रात घुसे चोर 1.50 लाख रुपये नगदी चुरा ले गए। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अहरौला थाना क्षेत्र के रुपाईपुर गांव निवासी फहीम का माहुल बाजार में मेडिकल स्टोर है। यहीं पर उसक ा भाई रहीम की वेस्टर्न यूनियन मनी चलाता है। दोनों दूकानें सटी हुई हैं। बुधवार की रात चोर बाजार के सुनसान माहौल पाकर दूकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे और काउंटर में रखे 1.50 लाख रुपये नगद चुरा लिया। गुरुवार की सुबह दूकान खोलने पहुंचे दोनों भाई टूटा हुआ ताला देखकर दंग रह गए। चोरी गए सामानों का मिलान कर फहीम ने अहरौला थाने में तहरीर दी। सीओ बूढनपुर सुधाकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।