{"_id":"5c76cf52bdec2273a0326a95","slug":"191551290194-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलमा काउंसिल के काफिले पर पथराव, कई वाहन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओलमा काउंसिल के काफिले पर पथराव, कई वाहन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी बाजार में मुख्य चौक पर बुधवार की दोपहर करीब दो बजे राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के कार्यकर्ताओं की ओर से पिकअप चालक की पिटाई से नाराज बाजार के लोगों ने काफिले पर पथराव किया। इस दौरान चार से अधिक वाहनों के शीशे आदि तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। काफिले में शामिल ज्यादातर लोग अपनी गाड़ी लेकर या पैदल भाग ही निकले। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे, तब तक मामला शांत हो चुका था। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पर लाई। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल का जौनपुर जिले के शाहगंज बाजार में जनसभा थी। इसमें मुख्य वक्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर रशादी को शामिल होना था। बुधवार की दोपहर पार्टी के कार्यकर्ता और नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सरायमीर बाजार के पास इकट्ठा हुए। यहां से सभी शाहगंज रवाना हुए। काफिले मेें 25 से अधिक कार आदि और 40 से अधिक बाइक शामिल थीं। जैसे ही यह लोग फूलपुर कोतवाली के अंबारी बाजार में पहुंचे कि मुख्य चौक पर पार्टी के लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद आमिर रशादी की गाड़ी तो आगे निकल गई। अन्य लोग पीछे थे। तभी दीदारगंज बाजार की ओर से एक पिकअप आ रही थी। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसी कारण पिकअप चालक को पकड़कर पीट दिया। जिस पर स्थानीय लोगों के काफिले पर पथराव होने से बाजार में भगदड़ मच गई। एसपी ग्रामीण ने बताया कि क्षतिग्रस्त हुए चारों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है, ना ही तहरीर मिली है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
जो वाहन हुए क्षतिग्रस्त
आजमगढ़। जिनके वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, उसमें निजामाबाद थाने के तोवा गांव निवासी शाहआलम, गंभीरपुर थाने के मोहम्मदपुर गांव निवासी अकील अहमद, शकील अहमद आदि का नाम शामिल है। इन लोगों की स्कार्पियो, डस्टर, बोलेरो और मारुती कार क्षतिग्रस्त हुई है।