फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   थाने में पुलिस को चकमा देकर भागा चोर

थाने में पुलिस को चकमा देकर भागा चोर

Wed, 05 Dec 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
थाने में पुलिस को चकमा देकर भागा चोर
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव निवासी एक व्यक्ति के दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर से सोमवार की रात बैट्री खोलते समय रंगेहाथ पकड़े गए चोर को ग्रामीणों ने बरदह थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार की दोपहर पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी, तभी वह चकमा देकर भाग निकला। पुलिसवालों के ललकारने पर बाजार के लोगों ने घेराबंदी कर उसे पुन: उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ लालगंज सच्चिदानंद के मुताबिक गिरफ्तार चोर निरंजन गौतम पुत्र जियालाल है। वह दीदारगंज थाना क्षेत्र के भादो गांव का निवासी है। सोमवार की रात को निरंजन अपने पल्सर बाइक से बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव निवासी प्रधान सलीम पुत्र रियाजुद्दीन के दरवाजे पर पहुंचा। बाहर खड़े ट्रैक्टर की बैट्री खोलने लगा। आहट मिलने पर गांव के लोग घेराबंदी कर निरंजन गौतम को पकड़ लिया। रात को ही उसे बरदह थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। साथ ही उसकी पल्सर बाइक भी पुलिस को सौंप दी गई। मंगलवार को पुलिस सलीम की तहरीर के आधार पर निरंजन के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दी। जैसे ही सिपाही उसे अदालत लेकर जाने के लिए थाना भवन से बाहर निकले की वह चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस अभिरक्षा से चोर के भागने पर हड़कंप मच गया। साथ ही थाने पर मौजूद सिपाही शोर मचाते हुए उसे पकड़ने की गुहार लगाई। सिपाहियों के चिल्लाने पर बाजार के लोगों ने घेराबंदी कर निरंजन को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ के मुताबिक निरंजन के पास से बरामद हुई पल्सर बाइक मिली है। उसका कोई कागज नहीं है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed