फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   खनन में दो गिरफ्तार, ट्रैक्टर और पिकअप सीज

खनन में दो गिरफ्तार, ट्रैक्टर और पिकअप सीज

Tue, 07 Aug 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खनन में दो गिरफ्तार, ट्रैक्टर और पिकअप सीज
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया करखिया मोड़ के पास सोमवार की रात सफेद बालू का अवैध खनन करके जा रहे ट्रैक्टर और पिकअप चालक रोकने का प्रयास करने पर पुलिस जीप में टक्कर मार दी। इसमें जीप क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि एसओ सहित अन्य लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस पीछा कर ट्रैक्टर और पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों वाहन सीज कर दिया गया। जबकि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर चालान कर दी। पुलिस के इस कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मचा है। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह के मुताबिक गिरफ्तार राजेश यादव महराजगंज थाने के अमानी गांव का निवासी है। जबकि दूसरा महेश यादव रौनापार थाने के हैदराबाद गांव का रहने वाला है। यह दोनों सफेद बालू का खनन करते हैं। सोमवार की रात मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर एसओ रौनापार गिरिजेश सिंह अपनी टीम के साथ केवटहिया करखिया मोड़ पर वाहन चेक करने लगे। तभी यह दोनों ट्रैक्टर और पिकअप में सफेद बालू लादकर उधर से गुजरे। पुलिस ने इन्हें रुकने का इशारा किया तो पुलिस जीप में टक्कर मारते हुए भागने लगे। इससे पुलिसवाले बच गए, जबकि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस पीछा कर इन दोनों को गिरफ्तार कर ली। ट्रैक्टर ट्राली और पिकअप सीज कर दी गई। दोनों चालकों के विरुद्ध केस दर्ज कर इनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed