फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कार्ड बदलकर खाते से 1.50 लाख उड़ाया

कार्ड बदलकर खाते से 1.50 लाख उड़ाया

Sun, 31 Dec 2017 12:13 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
कार्ड बदलकर खाते से 1.50 लाख उड़ाया
कप्तानगंज हथाना क्षेत्र के पचखोरा गांव निवासी महादेव राय का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज उसके खाते से 35 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर और शेष रुपयों की देवरिया जिले की दुकान से आभूषण और मऊ जिले के दोहरीघाट बाजार मेें स्थित दुकान से आटोपार्ट्स के सामान खरीद लिया। बैंक के शाखा प्रबंधक की तरफ से मिली इस जानकारी की रिपोर्ट पीड़ित ने कप्तानगंज थाने में की। पुलिस ने पहले तो रुपये वापस दिलाने की बात कही, लेकिन बाद में चुप्पी साध ली। पीड़ित ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित महादेव राय कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पचखोरा गांव के निवासी हैं। महादेव ने बताया कि वह 13 दिसंबर को कप्तानगंज बाजार में सति एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने गया था। जहां मौजूद एक जालसाज देखने के बहाने उसका एटीएम कार्ड लिया और बदलकर दूसरा थमा दिया। जालसाज महादेव के कार्ड के जरिए उसके खाते से 1.50 लाख रुपये निकाल लिया। इसमें 35 हजार रुपये एसबीआई नेवादा के एक खाता धारक के खाते में ट्रांसफर किया गया है। जबकि शेष रकम से देवरिया जिले में स्थित एक आभूषण की दुकान से गहने और मऊ जिले के दोहरीघाट बाजार में स्थित मोटर पार्ट्स की दुकान से खरीदारी की गई है। यह सब डिटेल महादेव को बैंक के शाखा प्रबंधक के जरिए जानकारी से हुई। महादेव राय ने कप्तानगंज थाना में सूचना दी। 15 दिसंबर को पुलिस ने नेवादा गांव निवासी उस व्यक्ति को बुलाई जिसके खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ था और पीड़ित को बुलाई थी। पुलिस के समक्ष खाते में पैसा ट्रांसफर कराने वाले ने कबूल किया था कि जल्द ही वह रकम वापस कर देगा, लेकिन अभी तक रुपये वापस नहीं किया। रुपये न मिलने पर महादेव राय ने कप्तानगंज थाने में कार्रवाई की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed