{"_id":"59f224b24f1c1bc9678b7ce0","slug":"191509041330-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नाबालिग मोबाइल चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन नाबालिग मोबाइल चोर गिरफ्तार
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सिधारी थाने की पुलिस गुरुवार की सुबह नरौली टैक्सी स्टैंड के पास से चोरी की योजना बना रहे तीन नाबालिग चोरों को गिरफ्तार की। इनकी निशानदेही पर चोरी की नौ कीमती मोबाइल, दस मेमोरी कार्ड आदि बरामद हुआ। पुलिस इनके विरुद्ध चोरी की धारा में केस दर्ज कर चालान कर दी। अदालत ने सभी को मऊ स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया।
सीओ सिटी सच्चिदानंद ने बताया कि 23 अक्तूबर की रात सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली टैक्सी स्टैंड के पास स्थित एक मोबाइल की दूकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य की नौ कीमती मोबाइल, मेमोरी कार्ड, ईयरफोन आदि की चोरी हो गई। 24 अक्तूबर को दूकानदार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। तभी से पुलिस घटना के खुलासे में लगी हुई थी। गुरुवार को एसओ सिधारी नागेश उपाध्याय को मुखबिर के जरिए सूचना मिली तो वे नरौली टैक्सी स्टैंड पर पहुंचे। पुलिस को देख तीनो चोर बाइक पर बैठकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। इनकी निशानदेही पर चोरी की करीब नौ कीमती मोबाइल, दस मेमोरी कार्ड, चार पेन ड्राईव आदि बरामद हुआ। सीओ ने बताया कि तीनो चोर नाबालिग हैं। इन्हें अदालत में पेश किया गया। इनकी उम्र को देखते हुए अदालत ने तीनों को बाल सुधार गृह मऊ भेज दिया।