फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   युवती की हालत में सुधार, जल्द खुलेगा राज

युवती की हालत में सुधार, जल्द खुलेगा राज

Sun, 22 Oct 2017 11:38 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
युवती की हालत में सुधार, जल्द खुलेगा राज
रौनापार थाना क्षेत्र के महापारा गांव में 13 अक्तूबर दिन शुक्रवार की शाम स्कार्पियो सवार युवकों ने जिस युवती को नहर की पटरी पर फेंका था। उसका वाराणसी में स्थित बीएचयू अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही उसके होश में आने और घटनाक्रम की जानकारी देने से जल्द ही राज खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

महापारा गांव में स्थित नहर पर 13 अक्तूबर दिन शुक्रवार की शाम करीब सात बजे एक काले रंग की स्कार्पियो में सवार चार से पांच युवक उसे बेहोशी हाल में फेंककर भागने लगे। गांव के लोग काफी दूर तक स्कार्पियो का पीछा किया। लेकिन वह पकड़ में नहीं आए तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घेराबंदी कर उसे शहर में पकड़ लिया। बताया जाता है कि स्कार्पियो एक दल के बड़े नेता की होने की वजह से पुलिस मामले को पहले दबाने का प्रयास की। लेकिन घटना सूर्खियों में आ जाने की वजह से दूसरे दिन पुलिस कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध युवकों और गाड़ी को हिरासत में ले ली। घटना के बाद से ही युवती वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती होने और होश न आने की वजह से इन्हें लिखापढ़ी के बाद छोड़ दी। रविवार को युवती के हालत में सुधार बताया गया और उसके कोमा से धीरे-धीरे बाहर आ रही है। पुलिस को उम्मीद है कि यदि युवती जल्द कोमा से बाहर आ गई तो उसके जरिए ना केवल घटनाक्रम का खुलासा हो जाएगा। बल्कि लोगों को सच का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed