फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   केस दर्ज होने के बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी

केस दर्ज होने के बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी

Tue, 12 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
केस दर्ज होने के बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी
आजमगढ़। पति की मौत के बाद वृद्धा आश्रम में शरण लेकर रह रही वृद्ध महिला को मनबढ़ों ने इसलिए मारपीटकर घायल कर दिया। क्योंकि वृद्धा ने किसी दूसरे आश्रम में जाने से इंकार कर दिया। घायल महिला ने घटना के संबंध में शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेकिन पुलिस अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। खुलेआम घूम रहे बदमाश महिला को तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित महिला पुष्पा गुप्ता मूलरुप से लखनऊ की रहने वाली है। उसका मायका अंबेडकर नगर जिले में है। पुष्पा के पति स्व. डा. जगदंबा गुप्ता जिले में डिप्टी सीएमओ के पद पर काफी दिनों तक तैनात रहे। वर्ष 2007 में रिटायरमेंट के बाद जगदंबा गुप्ता की मौत हो गई। पति की मौत से पहले ही इकलौते 11 वर्षीय बेटा भी मर गया था। पति की मौत के बादपुषपा का कोई सहारा ना था। मजबूरन पुष्पा को ही अपने पति को मुखाग्नि देनी पड़ी। पति की चिता को मुखाग्नि देकर एक मिशाल कायम करने वाली पुष्पा के पट्टीदारों ने पति के मेहनत की सारी कमाई और जमीन हड़प ली। मजबूरी में पुष्पा शहर के हीरापट्टी मुहल्ले में स्थित वृद्धाश्रम में शरण लेकर रह रही है। पुष्पा का आरोप है कि 17 अगस्त को कृष्णा कालेज के अशोक यादव पहुंचे और पुष्पा को अपने वृद्धाश्रम में चलने की जिद करने लगे। पुष्पा ने जब इंकार कर दिया तो अशोक अपने साथियों संग पुष्पा को लात, घूसों से पीटकर घायल कर दिया। उसका हाथ टूट गया है। जबकि कान में चोट लगने की वजह से सुनाई नहीं दे रहा। पुष्पा का आरोप है कि घटना के संबंध में शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। खुलेआम घूम रहे आरोपी पुष्पा को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed