फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सिलेंडर की रिफिलिंग करने वाले गिरफ्तार

सिलेंडर की रिफिलिंग करने वाले गिरफ्तार

Sat, 23 Mar 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर की रिफिलिंग करने वाले गिरफ्तार
मेंहनगर। अवैध तरीके से गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग करने वाले दो दुकानदारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर कृष्ण कुमार गुप्ता के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में विवेक जायसवाल मेंहनगर कस्बे के वार्ड नंबर सात और राजन वर्मा वार्ड नंबर दो अंबेडकर नगर के निवासी हैं। दोनों अपने यहां अवैध तरीके से रिफिलिंग करते हैं। पूर्ति निरीक्षक और मेंहनगर पुलिस द्वारा छापेमारी कर इनके यहां से 177 से अधिक गैस सिलेंडर पकड़ा गया। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर चालान कर दी। बुधवार को देर रात तक मेंहनगर में रसोई व व्यावसायिक गैस की अवैध रिफिलिंग का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। कुल पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें तीन फरार है। फरार होने वालों में इम्तियाज पुत्र शम्शुल के यहां से 31 घरेलू सिलेंडर, त्रिभुवन गुप्ता पुत्र लल्लन के यहां से आठ कामर्शियल सिलेंडर, 21 घरेलू, 10 घरेलू और 10 छोटा गैस सिलेंडर, ओंकार चौहान के यहां से पांच घरेलू सिलेंडर, एक कामर्शियल सिलेंडर बरामद किया गया था। गिरफ्तार विवेक जायसवाल के यहां से 26 सिलेंडर, 35 छोटे सिलेंडर, 9 रिफिलर, 46 कामर्शियल रेगुलेटर तथा राजन वर्मा के यहां से 111 घरेलू सिलेंडर, 12 छोटे सिलेंडर, दो कामर्शियल सिलेंडर, एक रिफिलिंग यूनिट, एक इलेक्ट्रानिक मशीन बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed