{"_id":"5c951ff9bdec221445021c66","slug":"181553276921-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टसर्किट से बैंक की दस बैटरियां ब्लास्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्टसर्किट से बैंक की दस बैटरियां ब्लास्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्टीनगंज। बरदह थाना क्षेत्र के दुबरा बाजार में स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक की शाखा में शुक्रवार की सुबह शार्टसर्किट होने से इनवर्टर और दस बैटरियां ब्लास्ट कर गई और बैटरियों में आग लग गई। हालांकि इससे बैंक का कोई कागजात आदि का नुकसान नहीं हुआ।
दुबरा बाजार निवासी डाक्टर जयप्रकाश शुक्रवार की अलसुबह पांच बजे टहल रहे थे। इस दौरान बाजार में स्थित काशी गोतमी संयुक्त ग्रामीण बैंक की शाखा के भीतर से अचानक जोर की आवाज आई और आग लग गई। घटना की जानकारी होने पर जयप्रकाश ने तुरंत अग्नि शमन दल और बरदह थाने की पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगंड लालगंज की गाड़ी के साथ एसओ बरदह राजेश उपाध्याय पहुंच गए। पुलिस तत्काल बैंक के चपरासी ज्ञानीजैल सिंह यादव को बुलाकर बैंक का ताला खुलवाया। अंदर देखने पर पता चला कि शार्ट सर्किट होने की वजह से बैंक का इनवर्टर और दस बैटरियां जलकर नष्ट हो गई हैं। बैंक के सारे कागजात आदि सुरक्षित हैं। इस घटना के समय मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।
कार, ट्रैक्टर और जीप में लगाई आग
सरायमीर। थाना क्षेत्र के नंदाव गांव निवासी सद्दाम पुत्र सरफराज अहमद के अहाता में उनकी इनोवा कार, ट्रैक्टर और जीप खड़ी थी। देर रात को किसी ने इन तीनों गाडिय़ों में आग लगा दिया। रात करीब तीन बजे सद्दाम को इसकी जानकारी हुई तो वह शोर मचाते हुए अग्निशमन दल विभाग को इसकी सूचना दी। लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। गांव के लोग अथक प्रयास कर आग के इस घटना पर काबू पाया। घटना के संबंध में सद्दाम ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
आग लगने से पांच मड़ईयां जली
कटानी बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के त्रिपुरारपुर आईमा गांव निवासी संजय यादव के रिहाईशी मड़ई में गुरुवार की रात आठ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोग अथक प्रयास कर आग के इस घटना पर काबू पाया, लेकिन तब तक संजय की पांच मड़ईयां और भीतर रखे गए हजारो रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के चक्कर में पड़ोस की एक पडिय़ा मामूली रुप से झुलस गई।
शार्ट सर्किट से खेत में लगी आग
पवई। थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी रमाकांत पांडेय के खेत के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा है। शुक्रवार की सुबह शार्टसर्किट होने से चिंगारी नीचे गेहूं के खेत में गिरी और आग लग गई। लोग जब तक आग के इस घटना पर काबू पाते कि रमाकांत का करीब चार विस्वा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।