फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ब्रांडेड कंपनी के नकली माल तैयार करने का भंडाफोड़ 19-54-32

ब्रांडेड कंपनी के नकली माल तैयार करने का भंडाफोड़ 19-54-32

Sun, 03 Mar 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
ब्रांडेड कंपनी के नकली माल तैयार करने का भंडाफोड़ 19-54-32
आजमगढ़। सिधारी पुलिस ने नरौली तिराहा स्थित प्रसाद राम पुत्र स्व. बुधन राम के यहां छापा मारकर टाटा प्रिमियम चायपत्ती, बजाज अलमंड तेल और मेरिको निहार तेल की अवैध पैकिंग पकड़ी है। दरभंगा निवासी मनोज कुमार झा की तहरीर पर पुलिस ने प्रसाद राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिहार के दरभंगा निवासी मनोज कुमार झा अनुसंधान इंवेस्टिगेशन एवं सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत हैं, जो टाटा मेरिको इंडिया लिमिटेड एवं बजाज लिमिटेड की सहायक इकाई है। उन्हें कंपनी की ओर से उत्पाद की डुप्लीकेसी को रोकने को जांच और कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी कि नरौली तिराहा स्थित प्रसाद राम पुत्र स्व. बुधन राम के यहां टाटा प्रिमियम चायपत्ती, बजाज आलमंड तेल और मेरिको निहार तेल की अवैध रूप से पैकिंग की जा रही है। एसओ निहार नंदन के निर्देश पर हुई 28 फरवरी को हुई छापेमारी में टाटा प्रीमियम चायपत्ती के 824 पैकेट (250 ग्राम), पांच रुपये वाली चायपत्ती के 1233 पैकेट और 10 रुपये वाली चायपत्ती 1529 पैकेट के साथ ही 3363 पैकेट बरामद हुए। मौके से 33 किग्रा खुली चायपत्ती भी बरामद हुई। इसके अलावा मेरिको निहार तेल और बजाज अलमंड तेल के भी भरे हुए बाक्स मिले। एसओ निहार नंदन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed