{"_id":"5c2d0764bdec2256ba1d879d","slug":"181546454884-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकर फेंकी मिली युवक की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्याकर फेंकी मिली युवक की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। थाना क्षेत्र के समधी गांव के सिवान में बुधवार की सुबह हत्याकर फेंकी गई युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और बगैर शिनाख्त कराए ही लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। पुलिस के इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।
मृत युवक की उम्र 24 वर्ष के आसपास होगी। वह नीला रंग का लोवर, आसमानी शर्ट, ब्राउन जैकेट, मटमैल कलर का जुता पहने हुए था। युवक के नाक के पास गोली का निशान था। उसके चेहरा सहित अन्य शरीर के भाग से रक्तस्राव हो रहा था। जिस स्थान पर युवक की लाश पड़ी हुई थी। उसी के बगल में शराब की खाली शीशी और कीटनाशक दवा की शीशी पड़ी हुई थी। शव को देखने से लग रहा कि आरोपी युवक की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए लाश यहां लाकर फेंक दिया है। गांव वालों के मुताबिक बुधवार की सुबह लाश मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। गांव वालों से शव की पहचान करने की बजाय लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। एसओ अहरौला अयोध्या तिवारी ने बताया कि लाश पीएम को भेजवा दी गई है। पुलिस अपने स्तर से शव की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है। मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।