फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दीवार गिराने पहुंची टीम लौटी बैरंग

दीवार गिराने पहुंची टीम लौटी बैरंग

Wed, 12 Dec 2018 12:19 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
दीवार गिराने पहुंची टीम लौटी बैरंग
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में मंगलवार को एसडीएम सगड़ी और सीओ सगड़ी के नेतृत्व में टीम एक दीवार को गिराने के लिए जा पहुंची। लेकिन लोगों के विरोध के चलते टीम को बैरंग वापस होना पड़ा। रौनापार थाना क्षेत्र के मानिकपुर ग्राम सभा में ग्राम प्रधान पुष्पा गुप्ता पत्नी दुर्गा प्रसाद गुप्ता पूर्व प्रधान के घर के बगल में खड़ंजा मार्ग पांच वर्ष पूर्व का बना हुआ है। खड़ंजा मार्ग गांव से होकर महुला-गढ़वल बांध संपर्क मार्ग तक जाता है। जहां संपर्क मार्ग जाता है उसी के बीच चक मार्ग बना हुआ है। कागज में वह चक मार्ग नहीं है। कागज में चक मार्ग ना होने से ग्राम प्रधान पुष्पा गुप्ता और उनके पति दुर्गा प्रसाद गुप्ता द्वारा मार्ग पर करीब छह सात फुट लंबी पक्की दीवार खड़ी कर दी गई। विगत दो-तीन माह पूर्व दीवाल बनाई गई। उस समय पुलिस को सूचना दी गई थी। स्थानीय नेता के दबाव में दीवार के निर्माण को रोका नहीं गया। दीवार तैयार हो जाने पर गांव के ही प्रकाश गुप्ता पुत्र लक्ष्मी शंकर गुप्ता द्वारा जन सूचना मांगी गई और कई बार इस के संबंध में जन सूचना लगाई गई। कई बाद टीम इस दीवार को गिराने के लिए गांव में पहुंची लेकिन विरोध के कारण बिना गिराए ही लौट आई। मंगलवार को एसडीएम सगड़ी के नेतृत्व में पहुंची टीम भी बिना दीवार को गिराए ही लौटी। एसडीएम सगड़ी पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि दीवार गलत बनी है। इसको गिराना जरूरी है, यह आम रास्ता है। रास्ते में दीवार खड़ी की गई है। आज नहीं तो कल दीवार को तोडना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed