फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ट्रैक्टर-ट्राली से दबकर बालक की मौत

ट्रैक्टर-ट्राली से दबकर बालक की मौत

Fri, 28 Sep 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली से दबकर बालक की मौत
मुबारकपुर। थाना क्षेत्र के मोहल्ला पूरा दुल्हन में गुरुवार रात 7:30 बजे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है। शमीम (9) पुत्र हुसैन अहमद पड़ोसी जलील अहमद के घर के पास था। गुरुवार की रात ट्रैक्टर-ट्राली से मकान निर्माण के लिए ईंट गिराई जा रही थी। ईंट गिराने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक उसे बैक कर रहा था। इस दौरान शमीम ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़ वहां फरार हो गया। गुस्साए मोहल्लेवासियों ने मकान पर काम कर रहे अरविंद नाम के एक मजदूर की पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और मजदूर को बचाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed