फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

Mon, 14 Jan 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के बालवरगंज बाजार में रविवार की देर शाम अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। घटना के समय दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। बाइक चलाते समय चालक हेलमेट नहीं पहना था। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध सरैया गांव निवासी चंद्रशेखर (25) और कमलेश (28) रविवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर गांव स्थित अपनी बहन के घर खिचड़ी पहुंचाने आए थे। देर शाम को यहां से दोनों घर लौट रहे थे। जैसे ही कप्तानगंज थाने के बालवरगंज बाजार के पास पहुंचे कि अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक यह जानकारी नहीं हो सकी थी कि मरने वाला कौन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed