फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जिलाधिकारी से की शाखा प्रबंधक की शिकायत

जिलाधिकारी से की शाखा प्रबंधक की शिकायत

Thu, 05 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी से की शाखा प्रबंधक की शिकायत
लाटघाट (आजमगढ़)। शौचालय के लाभार्थी का खाता खोलने में शाखा प्रबंधक द्वारा की जा रही आनाकानी से दुखी बेलकुंडा ग्राम प्रधान ने गुरुवार को जिलाधिकारी से शिकायत की। उन्होंने जिलाधिकारी से लाभार्थी का खाता तत्काल खुलवाने की मांग की। एक तरफ पूरा प्रशासनिक अमला लोगों के शौचालय बनवाकर गांवों को ओडीएफ करने में जुटा हुआ है। वहीं कुछ शाखा प्रबंधकों की वजह से लाभार्थियों को शौचालय बनवाने के लिए मिलने वाली राशि नहीं मिल पा रही है। बताते चलें कि नए निर्देश के अनुसार अब शौचालय निर्माण का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में भेजा जा रहा है। जिसके लिए उसका बैंक में एकाउंट होना जरूरी है। हरैया ब्लाक के बेलकुंडा गांव निवासी अभिषेक को भी शौचालय मिला है। वह स्टेट बैंक बेलकुंडा में खाता खोलने के लिए दो माह से परेशान हैं। लेकिन शाखा प्रबंधक द्वारा उनका खाता नहीं खोला जा रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान परमानंद वर्मा ने शाखा प्रबंधक से बात करनी चाही तो बहस हो गई। वहां से लौटने के बाद ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से की और लाभार्थी का खाता खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed