{"_id":"5ae60e584f1c1b5d098b721d","slug":"181525026392-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रव के दौरान जनप्रतिनिधि से मारपीट पर भड़के लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपद्रव के दौरान जनप्रतिनिधि से मारपीट पर भड़के लोग
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। सरायमीर में उपद्रव के दौरान एक जनप्रतिनिधि के साथ दुर्व्यवहार पर हिन्दू संगठनों में नाराजगी व्याप्त है। हिन्दू संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में रविवार को सरायमीर पहुंचा और घायल से कुशलक्षेम पूछी। न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विहिप के कार्याध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र ने कहा कि जिस प्रकार से वर्ग विशेष की ओर से कानून को हाथ में लेकर उपद्रव किया गया है, उससे साफ है कि इसे अमन-चैन पंसद नहीं है और उन्हें देश के कानून पर विश्वास नहीं है। जिस बात को बैठकर सुलझाया जा सकता है उस पर आराजकता का महौल बनाया गया। हरिवंश मिश्रा ने कहा कि योगी सरकार सबका साथ सबका विकास के आधार पर काम कर रही है लेकिन वर्ग विशेष द्वारा जानबूझकर फिजां बिगाड़ी जा रही है। उच्चाधिकारियों और पुलिस पर पथराव और अगजनी की घटनाएं पूर्व की साजिश का हिस्सा हैं। कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने वाले आराजक तत्वों पर सप्ताहभर के अंदर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो विवश होकर हमें आगे की रणनीति तैयार करनी पड़ेगाी। इसकेे बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसपी नगर से मिलकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया। प्रतिनिधिमंडल में विहिप नगर अध्यक्ष राधा मोहन गोयल, बजरंग दल के जिला संयोजक गौरव रघुवंशी, अनिल सेठ, गौरव पांडेय, रामसकल चैहान, हरिओम सिंह, संजय सिंह सहित सरायमीर हिन्दु संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।