{"_id":"59aaf2224f1c1b5f738b4e19","slug":"181504375330-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के लिपिक के साथ छिनैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के लिपिक के साथ छिनैती
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरिहां। निजामाबाद थाना क्षेत्र के बड़ा गांव पुलिया के पास शुक्रवार शाम घात लगाए तीन बदमाश दीवानी न्यायालय के लिपिक को घायल कर 10 हजार रुपये, घड़ी, चेन और मोबाइल छीन लिया। पीड़ित लिपिक ने निजामाबाद थाने में तहरीर दी।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के कोटिया मदारडार निवासी फूलचंद यादव (55) पुत्र बरसाती यादव दीवानी न्यायालय में लिपिक हैं। वह शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे साइकिल से घर लौट रहे थे। बड़ा गांव के समीप पुल पर घात लगाए बैठे तीन बदमाश फूलचंद्र को रोक लिए और मारपीट कर घायल कर दिया। फूलचंद की जेब से 10 हजार रुपये, चेन, मोबाइल, घड़ी आदि लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद फूलचंद ने फरिहां पुलिस चौकी में तहरीर दी। बता दें कि फरिहां क्षेत्र में बीते दो माह से छितैनी की घटना बढ़ गई है। कई मामलों की थाने में शिकायत की गई। लेकिन पुलिस कार्रवाई करने के बजाय मौन साधकर बैठ गई। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।