{"_id":"594ea2714f1c1b83688b456e","slug":"181498325617-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में घायल अधेड़ की मौत
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के डिघवनिया गांव में गुरुवार की सुबह जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हुई मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान शुक्रवार की रात शहर के एक निजी अस्पताल में हो गई। जबकि अन्य घायलों का अभी भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार को पुलिस ने अधेड़ की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
डिघवनिया गांव निवासी श्रीराम चौहान (58) का पट्टीदार से जमीन का विवाद चल रहा था। इसी के चलते गुरुवार की सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से श्रीराम के अलावा उसकी पत्नी उर्मिला देवी (56), बेटा धनंजय (12), भीष्म (18) और दूसरे पक्ष से श्रीनिवास चौहान (56) उसका बेटा सूरज (15) और दीपक (19) घायल हो गए। गांव वालों की मदद से इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने श्रीराम को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। लेकिन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई जबकि अन्य घायलों का अस्पताल मं इलाज चल रहा है।