फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दुकान पर तड़तड़ाई गोलियां, दो कामगार घायल

दुकान पर तड़तड़ाई गोलियां, दो कामगार घायल

Tue, 07 May 2019 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
दुकान पर तड़तड़ाई गोलियां, दो कामगार घायल
अहरौला। चांदनी चौक पर सोमवार को सुबह साढ़े सात बजे थाने से चंद कदम दूर नगेंद्र मोदनवाल की मिठाई की दुकान पर पहुंचे एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। दुकान में मौजूद दो कामगार गोलियां लगने से घायल हो गए। दोनों के हाथ और पेट मेें गोलियां लगी हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ बूढनपुर, एसओ अहरौला, अतरौलिया, कप्तानगंज थाने की फोर्स के साथ पहुंचकर छानबीन की। दुकानदार नगेंद्र ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अहरौला थाने की पुलिस और स्वाट टीम को लगाया गया है। अहरौला बाजार निवासी नगेंद्र मोदनवाल की बाजार के चांदनी चौक पर मिठाई की दुकान है। सुबह साढ़े सात बजे कामगार दुकान पर चाय और मिठाई बनाने के लिए भट्ठी जलाते हुए साफ-सफाई कर रहे थे। इसी समय एक बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे। एक बदमाश ने दुकान में घुसकर नगेंद्र के बारे में पूछा। कामगारों ने बताया कि वह पूजा कर रहे हैं। इसके बाद बदमाश ने पिस्टल निकालकर नंदू सोनी (50) पुत्र जीयालाल निवासी अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाने के बंदीपुर गांव और आकाश मौर्य (18) पुत्र बृजभान अहरौला थाना क्षेत्र के सिपाह गांव निवासी पर चार गोलियां दाग दीं। दोनों के पेट और हाथ में गोलियां लगी हैं। दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर सीओ बूढनपुर रामजन्म कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। मामले में दुकानदार नगेंद्र यादव ने तहरीर देकर अहरौला थाने के पकड़ी गांव निवासी बिट्टू यादव पुत्र राजमंगल, सिधारी थाने के सभा भुजैन गांव निवासी रविंद्र यादव पुत्र घनश्याम और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि 11 अगस्त 2018 को नगेंद्र के भाई जितेंद्र उर्फ नाटे की इसी प्रकार से सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शामिल ज्यादातर बदमाश सलाखों के पीछे हैं। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जमीन विवाद के चलते घटना हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए अहरौला पुलिस के साथ स्वाट टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed