फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पत्नी की विदाई न होने पर लगाई फांसी

पत्नी की विदाई न होने पर लगाई फांसी

Thu, 02 May 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
पत्नी की विदाई न होने पर लगाई फांसी
जहानागंज। पत्नी की विदाई न होने से नाराज पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार की सुबह उसकी लाश जहानागंज थाना क्षेत्र के अकबेलपुर गांव में पेड़ से लटकते हुए मिली। गांव वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर घर वालों को सूचना दी और शव पीएम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र के बरहपार गांव का निवासी मृत युवक सोनू राम (26) पुत्र महेंद्र की शादी करीब एक वर्ष पूर्व जहानागंज के अकबेलपुर गांव निवासी वंदना पुत्री सर्वजीत राम के साथ हुई थी। वंदना इन दिनों अपने मायके में थी। सोनू मजदूरी करता था। वह तीन दिन पूर्व गोरखपुर से अपने ससुराल अपनी पत्नी की विदाई कराकर घर ले जाने के लिए आया हुआ था। लेकिन उसकी पत्नी साथ चलने को राजी नहीं थी। इस बात से नाराज होकर सोनू बुधवार की रात को घर से निकला और सिवान में पेड़ की डाल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार की सुबह उसकी लाश देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसओ जहानागंज मनोज सिंह ने बताया कि सोनू के पिता की तहरीर के आधार पर उसकी लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है। सोनू की मौत के विषय में किसी ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed