फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चौकी पर पंचायत के बाद एकदूजे के हुए प्रेमी युगल

चौकी पर पंचायत के बाद एकदूजे के हुए प्रेमी युगल

Sun, 28 Apr 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
चौकी पर पंचायत के बाद एकदूजे के हुए प्रेमी युगल
अंबारी। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत आने वाले अंबारी पुलिस चौकी पर घंटों पंचायत के बाद रविवार को दो प्रेमी जोड़ों का विवाह कराया गया। दोनों प्रेमी जोड़ों घर से भागे हुए थे। पुलिस के प्रयास से प्रेमी युगल रविवार को चौकी पर पहुंचे। दोनों के परिवार के बाद घंटों पंचायत हुई और पंचायत के बाद दोनों पक्ष विवाह को राजी हो गये।
विज्ञापन

कोतवाली फूलपुर के खंजहापुर गांव निवासी श्रवण यादव पुत्र लालबहादुर गांव की ही एक युवती से प्रेम करता था। दोनों में काफी दिनों से प्रेम संबंध था। इस बीच प्रेमिका की शादी उसके परिजनों ने कहीं और तय कर दिए। इस बात की जानकारी होने पर प्रेमिका प्रेमी के साथ बीते गुरुवार को घर छोड़ कर चली गई। इस बाबत प्रेमिका के पिता ने अंबारी चौकी पर तहरीर भी दी। प्रेमिका के पिता की तहरीर पर चौकी प्रभारी मोतीलाल पटेल सक्रिय हुए और फरार प्रेमी युगल को चौकी पर बुलाया। इसके बाद दोनों के परिजनों व गांव के संभ्रात लोगों की मौजूदगी में चौकी पर पंचायत हुई। पंचायत में प्रेमी युगल साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। अंत में दोनों परिवार विवाह को राजी हो गये। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में चौकी परिसर स्थित शिव मंदिर पर दोनों की शादी कराई गई। इस दौरान चौकी प्रभारी समेत ओमप्रकाश, अवधेश, विजय बहादुर, प्रधान राम सिंह यादव, पूर्व प्रधान राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed