फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत

रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत

Fri, 14 Dec 2018 12:47 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखमौली करतारपुर गांव में गुरुवार की दोपहर रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत हो गई। वह मां-बाप का इकलौता पुत्र था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उसकी लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृत अनिल यादव (25) पुत्र रामजनम जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखमौली करतारपुर गांव का निवासी था। वह गुरुवार की दोपहर अपने खेत की ट्रैक्टर के रोटावेटर से जुताई करवा रहा था। इस दौरान वह ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। खेत की जुताई करते समय ही अनिल असंतुलित होकर ट्रैक्टर से नीचे गिरा और रोटावेटर में फंस गया। जब तक चालक ट्रैक्टर रोकता तब तक उसके शरीर के कई टुकड़े हो चुके थे। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और दहाड़े मारकर रोने लगे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और खेत में बिखरे पड़े अवशेषों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मां-बाप का इकलौता अनिल दो माह पूर्व पिता बना था। उसकी पत्नी नीलम कभी बच्चे को तो कभी पति को यादकर बेहोश हो जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed