फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जिले में हुए सड़क हादसों में पांच की गई जान

जिले में हुए सड़क हादसों में पांच की गई जान

Mon, 30 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जिले में हुए सड़क हादसों में पांच की गई जान
बलरामपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को हुए सड़क हादसों में पांच की मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाऊस भेज दिया है। घटना से मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

जहानागंज संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी संत नरायन (60) पुत्र स्व. पतिराज और सकलदीप (55) पुत्र राजाराम सिंह कार से शनिवार को कहीं वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। देर रात वापस लौटते समय मुबारकपुर के बिजरवां गांव के पास ट्रक से कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां देर उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। सतनरायन तीन पुत्र और दो पुत्रियों तथा सकलदीप एक पुत्र और एक पुत्री का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में रोनापीटना मच गया।
विज्ञापन

अतरौलिया संवाददाता के अनुसार चतुरपुर खास गांव निवासी 20 वर्षीय चंद्रशेखर पुत्र राजेंद्र शनिवार की शाम बाइक से कहीं जा रहा था अभी वह अतरैठ बाजार में पहुंचा था कि बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। इस हादसे में चंद्रशेखर गंभीर रुप से घायल हो गया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। दीदारगंज संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के महुआर बाजार के पास 26 अप्रैल को बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार 35 वर्षीय दिनेश पुत्र दूधनाथ गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक तीन पुत्रियों का पिता था। इसी क्रम में शहर कोतवाली के अनवरगंज बाजार के पास शनिवार को दिन में बस की चपेट में आकर साइकिल सवार 17 वर्षीय अंगत पुत्र लालजीत निवासी विमती गंभीर रुप से घायल हुआ था, उसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार की देर शाम उसने दम तोड़ दिया। मृतक दो भाईयों में बड़ा था और एक बहन बतायी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई से मौत खींच कर लाई घर
सगड़ी। मृतक सकलदीप सिंह (45) निवासी लक्ष्मीपुर थाना जहानागंज मुंबई में एक मेडिकल कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार को गर्मी की छुट्टी में घर आया था। घर न जाकर अपने ससुराल मेघई चला गया। रात्रि में उसके साले सत्यनारायन की तबीयत खराब हो गई। उन्हीं को लेकर आजमगढ़ इलाज के लिए जा रहा था। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिजरवां गांव के पास प्राथमिक विद्यालय के सामने ट्रक और कार की टक्कर में सकलदीप की मौत हो गई। पत्नी रंभा सिंह, पुत्री प्रतिमा, बेटा प्रद्युमन का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक सत्यनारायण (65) पुत्र स्व. पतिराज निवासी मेघई खास के तीन पुत्र हैं। दो विदेश में रहकर नौकरी करते हैं।


अनियंत्रित ट्रक पिकअप में टक्कर मारी
अनियंत्रितट्रक पिकअप में टक्कर मारी
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी बाजार में शनिवार रात 10 बजे तेज रफ्तार मार्टीनगंज की तरफ जा रहे ट्रक ने अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे खड़ी पिकअप में टक्कर मार दी। पिकअप पर सरसों और गेहूं लदा हुआ था। टक्कर से पिकअप सुनीलपाल पुत्र रामनवल पाल की किराना की दुकान में टकरा कर पलट गई। बगल में खड़ी बिरजू यादव की मोटरसाइकिल भी दब कर क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक को चालक लेकर भागने लगा। लोगों ने पीछा कर मार्टीनगंज बाजार में पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। दीदारगंज पुलिस भी मौके पर पहुंचकर ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed