फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बोलेरो सवारों ने चुराया बकरी, पीछा करने पर ईंट-पत्थर से हमला

बोलेरो सवारों ने चुराया बकरी, पीछा करने पर ईंट-पत्थर से हमला

Wed, 07 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो सवारों ने चुराया बकरी, पीछा करने पर ईंट-पत्थर से हमला
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के कुड़िहर गांव में मंगलवार की रात बोलेरो सवारों ने एक व्यक्ति के घर के बाहर से बकरी चुरा ली। ग्रामीणों द्वारा उनका पीछा करने पर बोलेरो सवारों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया और भाग निकले।
विज्ञापन

कुड़िहर गांव निवासी सुरेश वर्मा की बकरी मंगलवार की रात घर के बाहर बंधी हुई थी। सुरेश घर के बरामदे में सोया था। रात लगभग साढ़े बारह बजे एक बोलेरो गांव में आयी जो सुरेश के घर से कुछ दूरी पर रूकी। कुछ देर के बाद जब बोलेरो जाने लगी तो उसमें से बकरी के मिमियाने की आवाज आयी। उसने देखा तो बकरी गायब थी। सुरेश ने अपने पुत्र आकाश के साथ बाइक से उनका पीछा कर लिया। सुरेश को पीछे आता देख बोलेरो सवारों ने पास रखे ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। आकाश को गंभीर चोट लगी और वह मौके पर ही बाइक से गिर गया। सुरेश ने घटना की सूचना तत्काल 100 नंबर पर दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। सुरेश ने बताया कि सुबह पुलिस घर पर आयी थी और पूछताछ कर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed