{"_id":"59c9466b4f1c1bae538b4629","slug":"171506362987-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियल्टी चेकिंग में कोतवाली और सिधारी पुलिस फेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रियल्टी चेकिंग में कोतवाली और सिधारी पुलिस फेल
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पुलिस कार्यप्रणाली और सक्रियता का पता लगाने के लिए एसपी अजय कुमार साहनी रविवार की रात करीब पांच घंटे तक शहर के व्यस्ततम मुहल्ले, कोतवाली, सिधारी थाना और रोडवेज पुलिस चौकी में मुंह बांधकर घूमे। लेकिन तैनात पुलिसकर्मियों ने पकड़ना तो दूर पूछताछ तक नहीं की। सीओ सदर और नगर की टीम ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भी असफल रहे। सोमवार को एसपी ने शहर कोतवाली और सिधारी थाने पर ड्यूटी कर रहे कोतवाल, दरोगा और सिपाहियों से जवाब मांगा है।
दुर्गा पूजा, दशहरा और मुहर्रम को लेकर बरती जा रही सतर्कता की जांच के लिए एसपी अजय कुमार साहनी ने रविवार की शाम साढ़े छह बजे वायरलेस सेट से सिधारी थाना क्षेत्र में एक लाख रुपये की लूट कर एक बाइक पर सवार दो बदमाशों के शहर की तरफ भागने की सूचना पास कराई। साथ ही उनका हुलिया एक बदमाश के हेलमेट पहनने और दूसरे के रुमाल से मुंह बांधने की सूचना प्रसारित कराई। एसपी ने शहर कोतवाली, सिधारी पुलिस के अलावा शहर के आसपास के सभी पुलिसकर्मियों को सघन तलाशी लेने का निर्देश दिया। पुलिस सतर्कता की जांच करने के लिए एसपी अजय कुमार साहनी अपने पीआरओ नागेश उपाध्याय के साथ बाइक से पहले शहर कोतवाली पहुंचे। इस दौरान नागेश हेलमेट लगाए थे जबकि एसपी रुमाल से मुंह ढंके हुए थे। कोतवाली परिसर में खड़े किसी भी दरोगा या सिपाही ने भी रोकने या पूछने की जहमत नहीं उठाई। इसके बाद एसपी रोडवेज पुलिस चौकी में पहुंचे वहां भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद एसपी गिरजाघर चौक पहुंचे। जहां सीओ सदर ने रोकने का प्रयास करते हुए पीछा किया। लेकिन आगे खड़े सिधारी और रानी की सराय एसओ इन्हें पकड़ना तो दूर रोका तक नहीं। यहां से एसपी सिधारी थाना में बाइक से पहुंचे और परिसर में दो राउंड लगाकर बाहर निकले और शारदा चौराहा पहुंच गए। जहां सीओ नगर ने पकड़ने का काफी प्रयास किया। लेकिन नहीं पकड़ सके।
रियल्टी चेकिंग में शहर कोतवाली और सिधारी थाने की पुलिस फेल रही। इन दोनों थानों के प्रभारी सहित ड्यूटी पर तैनात दरोगा और सिपाहियों से जवाब मांगा गया है। संतोष जनक उत्तर न मिलने पर इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- अजय कुमार साहनी, एसपी