फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कागज का बंडल थमाकर ले उड़ा 20 हजार

कागज का बंडल थमाकर ले उड़ा 20 हजार

Thu, 17 Aug 2017 11:35 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
कागज का बंडल थमाकर ले उड़ा 20 हजार
मार्टीनगंज (आजमगढ़)। दीदारगंज थाना क्षेत्र के मार्टीनगंज बाजार में स्थित यूनियन बैंक की शाखा में गुरुवार की दोपहर मौजूद एक जालसाज महिला को कागज का बंडल थमाकर उससे 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। बरदह थाना क्षेत्र के सोहौली जगदीशपुर गांव निवासी अमरावती पत्नी उदयराज ने गुरुवार की दोपहर यूबीआई मार्टीनगंज से अपने खाते से 20 हजार रुपये निकाली। तभी बैंक परिसर में मौजूद दो युवकों में से एक ने कहा कि हमारा मित्र बैंक के बाहर 75 हजार रुपये गिरा पाया है। उसने 75 हजार रुपये अमरावती के खाते में जमा करने की बात कहते हुए रुमाल में रखा हुआ रुपया उसे थमा दिया। जालसाज ने कहा कि हमारे मित्र को लखनऊ जाना है। इसलिए 20 हजार रुपये हमें दे दो, मैं आता हूं तो 75 हजार में से 20 हजार रुपये निकालकर आप को दे दूंगा। लालच में आकर अमरावती ने जालसाजों का रुमाल ले ली और उन्हें 20 हजार रुपये दे दी। दोस्त को बस में बैठाकर आने के बहाने दोनों फरार हो गए। काफी देर बाद जब अमरावती ने रुमाल खोला तो उसमें 75 हजार की जगह महज कागज का टूकड़ा रखा था। इसके बाद वह दहाड़े मारकर बैंक परिसर में रोने लगी। बैंककर्मियों के कहने पर वह दीदारगंज थाने में तहरीर दी। जबकि पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed