फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   फर्जी पासपोर्ट पर विदेश जाने वाला गिरफ्तार

फर्जी पासपोर्ट पर विदेश जाने वाला गिरफ्तार

Sat, 13 Apr 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
फर्जी पासपोर्ट पर विदेश जाने वाला गिरफ्तार
लाटघाट। रौनापार थाने की पुलिस फर्जी पासपोर्ट पर पुन: विदेश जाने की तैयारी कर रहे युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दी। पुलिस ने उसे शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर मानिकपुर ढाला से गिरफ्तार किया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रामप्रताप यादव पुत्र राजकुमार है। वह रौनापार थाना क्षेत्र के अभनपट्टी गांव का निवासी है। एसपी ग्रामीण के मुताबिक रामप्रताप के ऊपर केस दर्ज होने की वजह से पासपोर्ट नहीं बन रहा था। ऐसे में उसने अपना प्रताप यादव नाम से आधार कार्ड और हाईस्कूल का फर्जी अंकपत्र लगाकर पासपोर्ट बनवा लिया और विदेश चला गया। शिकायत मिलने पर करीब डेढ़ वर्ष पूर्व रौनापार थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर एसओ रौनापार दिनेश चंद पाठक ने मानिकपुर ढाला के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान रामप्रताप यादव ने बताया कि वह अपने प्रताप यादव के नाम से तैयार पासपोर्ट के जरिए विदेश गया था। दोबारा जाने की तैयारी कर रहा था। इससे पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed