फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   झांसा देकर लाखों का आभूषण लेकर फरार हुई महिला

झांसा देकर लाखों का आभूषण लेकर फरार हुई महिला

Wed, 20 Mar 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
झांसा देकर लाखों का आभूषण लेकर फरार हुई महिला
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खानकाह बहरामपुर मुहल्ला निवासी राधिका पत्नी जग्गा सोनकर के घर रविवार की सुबह पहुंची एक महिला राधिका के घर के अन्य महिलाओं का लाखों रुपये मूल्य का आभूषण ठगकर फरार हो गई। परिवार के लोग फरार महिला की तलाश में जुटे हैं। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है, ना ही थाने में तहरीर ही दी जा सकी थी। राधिका के मुताबिक महिला उसके दरवाजे के बाहर बैठकर खैनी बनाने लगी। इसके बाद क्या हुआ कि वह महिला के झांसे में आकर अपने गला, कान और नाक का आभूषण निकालकर महिला को दे दी। जबकि शांति देवी से अंगूठी, कान का झाला, करधन, नाक की कील, बेटी रेखा सहित अन्य के करीब छह लाख रुपये का गहना ठग लिया। ठगी की शिकार राधिका के परिवार में कोहराम मचा है। ठगी का शिकार होने वालों में राधिका के अलावा अन्य लोग भी ठगी के शिकार हुए हैं। पीड़ितों के मुताबिक अभी तक घटना के संबंध में थाने में तहरीर नहीं दिए हैं। अपने स्तर से आरोपी महिला की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed