फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बेहतर कार्य करने वाले चार पीआरवी कर्मी हुए पुरस्कृत

बेहतर कार्य करने वाले चार पीआरवी कर्मी हुए पुरस्कृत

Sun, 03 Feb 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
बेहतर कार्य करने वाले चार पीआरवी कर्मी हुए पुरस्कृत
आजमगढ़। यूपी 100 के तहत संचालित पीआरवी कर्मियों का सैन्य सम्मेलन व कार्यशाला रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित की गई। एसपी बबलू कुमार ने यूपी 100 के वाहनों में उपलब्ध सुविधाओं की जांच की। पीआरवी वैन में उपलब्ध फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, डेड बॉडी बैग, डिस्पोजल सीट कवर आदि का हाल जाना। उनके इस्तेमाल की जानकारी कर्मियों से ली। चार बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि कम समय में घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित को सहायता पहुंचाना ही यूपी 100 पीआरवी का लक्ष्य है। सभी पीआरवी कर्मी अनुशासन में रह कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले पीआरवी कर्मियों को उन्होंने सम्मानित भी किया। इसमें कंधरापुर के हेड कांस्टेबल अवधेश राय व कांस्टेबल चालक प्रदीप कुमार वर्मा और पीआरवी मुबारकपुर के हेड कांस्टेबल पूर्णमासी यादव व कांस्टेबल चालक हरेराम शामिल रहे। एसपी ने पीआरवी कर्मियों की समस्याओं को सुना और समाधान का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित अधिकारियों के अलावा मुझसे भी संपर्क कर सकते है। इस अवसर पर एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी सिटी कमलेश बहादुर सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed