फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बस और मैजिक की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल

बस और मैजिक की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल

Mon, 28 Jan 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
बस और मैजिक की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के पास सोमवार की शाम अनियंत्रित बस और मैजिक की आमने-सामने टक्कर होने से मैजिक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अधेड़ घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि बस में सवार लोगों को मामूली चोटें आई। कयूम (40) पुत्र बनारसी बरदह थाना क्षेत्र के कुंभ गांव का निवासी था। जबकि घायल चंद्रभान यादव (45) बरदह थाने के गिड़उर गांव का निवासी है। कयूम क्षेत्र के एक व्यक्ति का मैजिक चलाता था। सोमवार को अपने मैजिक में चंद्रभान को बैठाकर कहीं जा रहा था। जैसे ही मैजिक बरदह थाने के राजेपुर गांव के पास पहुंची कि सामने से जौनपुर की तरफ से तेज गति से आ रही प्राइवेट बस से मैजिक में टक्कर लग जाने से कयूम और चंद्रभान घायल हो गए। पुलिस घायलों को सीएचसी बरदह भेजवाई। जहां भर्ती होने के कुछ ही देर बाद कयूम की मौत हो गई। जबकि चंद्रभान की हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बस में सवार लोग सकुशल बच गए। कयूम चार बेटा और दो बेटियों का पिता था। वह पांच भाईयों में दूसरे नंबर पर था। प्रभारी निरीक्षक बरदह राजकुमार सिंह ने बताया कि बस का चालक फरार हो गया। बस पुलिस के कब्जे में है। बस में बैठे लोग दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed