फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   धर्मांतरण कराने वाले दे रहे धमकी

धर्मांतरण कराने वाले दे रहे धमकी

Wed, 26 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
धर्मांतरण कराने वाले दे रहे धमकी
आजमगढ़। बीते कुछ दिनों से रौनापार, तहबरपुर, देवगांव आदि थाना क्षेत्रों में प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण कराने का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने प्रार्थना सभा को रोकवा कर धर्मांतरण कराने वालों को हिरासत में ले लिया था। पुलिस द्वारा किसी भी मामले में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं की गई। सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। लोगों का आरोप है कि पुलिस की गिरफ्त से छूटे ज्यादातर आरोपी उन लोगों को अब धमकी दे रहे हैं, जिन पर मुखबिरी करने का शक है। इस संबंध में कुछ लोगों की तरफ से संबंधित थाने में तहरीर दी गई, पर भय के चलते इन लोगों ने अपनी शिकायत वापस ले ली। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चेतावनी देने के बाद आरोपियों को छोड़ा जरूर गया है, लेकिन इनके गतिविधियों पर नजर रखी जा रही। धमकी देने के मामले में शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed