{"_id":"5b5cb81c4f1c1bb35d8b5fff","slug":"161532803100-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडई की दीवार ढही, दब कर मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडई की दीवार ढही, दब कर मां की मौत, बेटा घायल
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा कदीम गांव निवासी अर्जुन पत्नी संगीता (35) और चार बच्चों के साथ रौनापार कस्बे में रहता था। यहां पर उसने पौधशाला खोल रखी था, जिसमें मंडई डाले हुए था। शनिवार की रात परिवार के सभी सदस्य मंडई में सो रहे थे। देर रात मड़ाई से सटी पक्की दीवार बरसात के चलते ढह गयी। इस हादसे में अर्जून की पत्नी संगीता और 4 वर्षीय पुत्र हिमांशु दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से जब तक मलबे से दोनों को बाहर निकाला जाता तब तक संगीता की मौत हो चुकी थी। वहीं हिमांशु गंभीर रुप से घायल था। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची रौनापार थाना पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका चार बच्चों की मां बतायी गई है और सभी बच्चे अभी छोटे है।
विज्ञापन