{"_id":"5cffebcfbdec2207571f7311","slug":"15602759105-azamgarh-news123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर मैकेनिक सहित चार की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोटर मैकेनिक सहित चार की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। महराजगंज, निजामाबाद और अतरौलिया थाना क्षेत्र में बीते चौबीस घंटे के भीतर हुए चार अलग-अलग सड़क हादसों में मैकेनिक सहित चार की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल है। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
कटानी बाजार संवाददाता के मुताबिक महराजगंज कस्बे के बिलरियागंज मार्ग स्थित बाइक एजेंसी में मोतीपुर गांव निवासी लालू (20) पुत्र सोहित राजभर मैकेनिक है। मंगलवार की दोपहर लालू बाइक की मरम्मत करके उसे ट्रायल के लिए सड़क पर जा रहा था। जैसे ही एजेंसी से बाहर सड़क पर निकला अनियंत्रित बोलेरी की टक्कर से घायल हो गया। लोग जब तक अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। वह दो भाईयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई बबलू दोनों आंखों से दिव्यांग है। पिता मजदूरी करते हैं। ऐसे में लालू ही कमाऊ पूत था।
उधर महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा कदीम पटपड़वा गांव निवासी चौथी चौहान (56) किसी काम से महराजगंज बाजार गए थे। यहां से घर लौटते समय मनोगा का पूरा के पास चौथी की साइकल में अनियंत्रित बाइक से टक्कर हो गई। जब तक अस्पताल ले जाया जाता चौथी की मौत हो गई। वह तीन बच्चों का पिता था। निजामाबाद संवाददाता के मुताबिक नेवादा गांव निवासी रविंद्र यादव (31) सोमवार की रात क्षेत्र के बरकोला गांव निवासी संदीप यादव (20) पुत्र जयप्रकाश को बाइक पर बैठाकर बरात जा रहा था। जैसे ही निजामाबाद कस्बे के नई सड़क पर पहुंचा सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। इस दौरान रविंद्र की मौत हो चुकी थी। जबकि संदीप को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चलाते समय किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
बलरामपुर संवाददाता के मुताबिक अंबेडकर नगर जिले के राजे सुल्तानपुर थाने के खरवईयां गांव निवासी शिवंशकर (35) पुत्र रामलोचन सोमवार की रात बाइक से बरात जा रहा था। अतरौलिया थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। पुलिस उसे जब तक अस्पताल भेजवाती की शिवशंकर की मौत हो गई।