फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बाइक जुलूस निकालने पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश

बाइक जुलूस निकालने पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश

Wed, 20 Mar 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
बाइक जुलूस निकालने पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश
आजमगढ़। मिशन मोदी अगेन पीएम संगठन द्वारा मंगलवार को राहुल प्रेक्षागृह में सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास वेदांती व कार्यकारी अध्यक्ष राम गोपाल काका शामिल हुए थे। सम्मेलन में शामिल होने के पूर्व भंवरनाथ चौराहे पर जिला इकाई द्वारा कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। इसके बाद बाइक रैली निकाल कर उन्हें राहुल प्रेक्षागृह लाया गया। रैली भंवरनाथ से शुरू होकर एसकेपी इंटर कालेज, पांडेय बाजार, पुरानी सब्जीमंडी, मातबरगंज, बड़ादेव, एलवल, डीएवी कालेज होते हुए राहुल प्रेक्षागृह पहुंची। कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति तो ली गई थी, लेकिन बाइक रैली की अनुमति नहीं थे। वहीं, बाइक रैली में 10 से ज्यादा बाइकें शामिल थीं।
विज्ञापन

पखरण की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बाइक रैली को आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। वहीं आयोजक संस्था के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह का कहना है कि अनुमति लेकर ही बाइक रैली निकाली गई थी। फिलहाल शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed