{"_id":"5c378915bdec2273427443e4","slug":"151547143445-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध प्लाटिंग के साथ चार अवैध निर्माण गिराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। देर से ही सही विकास प्राधिकरण का डंडा अवैध निर्माणों की ओर घूम ही गया। अमर उजाला ने पहले ही खुलासा कर दिया था कि जनवरी के पहले सप्ताह के बाद एडीए की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने नरौली, मड़या जयराम में अवैध प्लाटिंग के साथ ही चार अवैध निर्माणों को ध्वस्त करा दिया गया। एडीए सचिव ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ में अब लगातार कार्रवाई जारी रहे। नरौली में वाराणसी-मऊ मार्ग पुलिया के पास दिनेश अग्रवाल की ओर से क्रीड़ा भू-प्रयोग की जमीन पर अवैध निर्माण किया था। इसे जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। मड़ जयराम में मुबारकपुर निवासी बृजेंद्र कुमार पुत्र जवाहर प्रसाद, त्रिवेणी प्रसाद, कुसुम गुप्ता पत्नी कामेश्वर की ओर से वनीकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण किया जा रहा था। तीनों को जेसेबी की मदद से गिरा दिया गया। इसके साथ ही मड़या जयराम में रामआश्रय यादव की ओर से वनीकरण क्षेत्र में 10 प्लाटों की बाउंड्री करा अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। इसे भी ध्वस्त करा दिया गया। विकास प्राधिकरण के सचिव बाबू सिंह ने बताया कि वनीकरण क्षेत्र में अभियान चलाकर अब लगातार अवैध निर्माणों को गिराया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वनीकरण, हरितपट्टी, क्रीड़ा एवं कृषि भू उपयोग की जमीनों पर निर्माण न कराएं। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में आवास निर्माण के उद्देश्य से जमीन की खरीद-फरोख्त नहीं करने की सलाह दी। अन्यथा धवस्तीकरण की कार्रवाई होने पर आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।